अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, स्कूल और देवी तालाब मंदिर को उड़ाने का किया मेल
जालंधर । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले शहर में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप मच गया है। प्रागपुर में बुधवार को होने वाली अमित शाह की रैली से कुछ घंटे पहले एक धमकी भरा ईमेल सामने आया है, जिसमें रैली स्थल, स्कूल, देवी तालाब मंदिर और कोर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है। जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल मंगलवार सुबह करीब 7:07 बजे कई ईमेल आईडी पर भेजा गया। ईमेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए लिखा गया है। ईमेल भेजने वाले ने अपना नाम इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकां शाहवाला और अन्य बताया है। ईमेल में बेहद भड़काऊ और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लिखा है, "जालंधर स्कूल सुबह 11:11 बजे, देवी तालाब दोपहर 12:11 बजे" को निशाना बनाया जाएगा। ईमेल में दावा किया गया है कि अमित शाह के मंच के नीचे आईईडी लगाए गए हैं और पूरे मंच को उड़ा दिया जाएगा। साथ ही यह भी लिखा है कि रैली में आने वाली 2000 बसों में से 2-3 बसों में बम लगाए गए हैं।
ईमेल में आगे लिखा है, "अपने बच्चों को बचाएं, हिंदू तानाशाह अमित शाह की रैली में न जाएं। एलआर दोआबा स्कूल के मैदान से देवी तालाब मंदिर की ओर आईईडी या फोन ट्रिगर से धमाका कर शाह को खत्म करना है।"
मेल में कोर्ट की कार्यवाही दोपहर 2:11 बजे और ऑफिस दोपहर 3:11 बजे बाधित करने की धमकी भी दी गई है। ईमेल में भाजपा को सिखों का दुश्मन बताते हुए दरबार साहिब पर हमले का जिक्र भी किया गया है।
धमकी भरा ईमेल मिलते ही पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। जालंधर पुलिस ने रैली स्थल, देवी तालाब मंदिर, जिला कोर्ट परिसर और जिन स्कूलों का नाम ईमेल में है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड से सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर पहले से ही हाई सिक्योरिटी है लेकिन इस ईमेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।
और भी राष्ट्रीय की खबरें
और देखें
सरकार अगले महीने एआई संबंधी नियमों पर जारी करेगी परामर्श पत्र, डीपफेक खतरे पर फोकस: अश्विनी वैष्णव
08 अक्टूबर 2026
लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
08 अक्टूबर 2026
आज सरकार की बैंक, अस्पताल, सरकारी दफ्तर जैसी सैकड़ों सर्विसेज मोबाइल पर-पीएम मोदी
08 अक्टूबर 2026
राहुल गांधी और प्रियंका समेत कई नेताओं पर दिल्ली में FIR, आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने का आरोप
07 अक्टूबर 2026
भाजपा-जेडीएस कार्यकर्ताओं ने जलाए एक लाख से ज्यादा फॉर्म-7 - मुख्यमंत्रीडी.के. शिवकुमार
06 अक्टूबर 2026
जंतर-मंतर 2.0 को समर्थन देने वाले संगठनों के नेताओं की जल्द हो सकती है गिरफ्तारी: सौरभ भारद्वाज
05 अक्टूबर 2026