एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
शाहपुरा लोकजीवन। एनएच-148डी पर शुक्रवार सुबह कोठियां गांव के नजदीक एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। सामने से आए पेट्रोल टैंकर ने मोटरसाइकिल सवार मां-बेटे सहित तीन जनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को उपचार के लिए गुलाबपुरा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, कोठियां निवासी देवेंद्र पुत्र सांवर कुम्हार, उनकी माता और दीपक बाबर पुत्र रामप्रसाद बाबर मोटरसाइकिल पर सवार होकर खेत पर जा रहे थे। इसी दौरान एनएच-148डी पर कोठियां गांव के नजदीक सामने से आए पेट्रोल टैंकर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टैंकर चालक टैंकर लेकर गुलाबपुरा मार्ग पर फरार हो गया। सडक़ हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों की मदद में जुट गए। तीनों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तत्काल गुलाबपुरा अस्पताल भिजवाया गया। हादसे में मां-बेटे सहित तीन लोगों के घायल होने की खबर से क्षेत्र में चिंता का माहौल है। जानकारी के अनुसार, मोटरसाइकिल को टक्कर मारने के बाद पेट्रोल टैंकर चालक मौके से फरार हो गया। घटना फूलियाकलां थाना क्षेत्र की है। हादसे के बाद टैंकर चालक की तलाश और दुर्घटना के कारणों को लेकर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026
कलकीपुरा से गायब दो बच्चों के शव खदान में तैरते मिले, क्षेत्र में पसरा मातम
06 अक्टूबर 2026