विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
भीलवाड़ा लोकजीवन। विधायक अशोक कुमार कोठारी की अनुशंषा पर नगर विकास न्यास, भीलवाड़ा द्वारा शहर में विभिन्न विकास कार्य करवाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नगर विकास न्यास द्वारा इन कार्यों के लिए ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। इन विकास कार्यों की कुल अनुमानित लागत करीब 4.04 करोड़ रुपये है। निविदा में शामिल प्रमुख कार्यों में स्कैनिंग लोकल सर्वर के लिए 5केवी का यू पी एस लगाने पर 2.58 लाख , तथा न्यास की योजना पंचवटी क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट संबंधी कार्य पर 3.33लाख, बेटी गौरव पार्क का वार्षिक रख-रखाव एवं सुरक्षा पर 4.17 लाख , पंचवटी क्षेत्र में पार्क में पोल एवं एलईडी लाइट लगाने का कार्य पर 5.75 लाख , शिवाजी पार्क का वार्षिक रख-रखाव पर एवं सुरक्षा पर 7 लाख , किशनावतो की खेड़ी में सामुदायिक भवन हॉल, शौचालय और स्नानघर निर्माण पर 10लाख रुपए,नेहरू विहार योजना के सेक्टर-18 पार्क का विकास तथा अन्य जनसुविधा से जुड़े कार्य पर 49.37 लाख रुपये के कार्य शामिल हैं। इसके साथ ही रेलवे अंडरपास चित्तौड़ रोड से कुंभा सर्किल, आजाद नगर स्कीम तक सडक़ के नवीनीकरण पर 87.51लाख , सिद्धार्थ नगर से 60 फीट रोड को 200 फीट रिंग रोड तक कैनाल के समानांतर सुदृढ़ीकरण पर 99.64 लाख,तथा अजमेर रोड की ओर मास्टर प्लान के अनुसार बीटी सडक़ निर्माण पर 1करोड़ 35 लाख जैसे महत्वपूर्ण सडक़ विकास कार्य भी प्रस्तावित हैं। नगर विकास न्यास की ओर से जारी निविदा में इन 10 कार्यों की अनुमानित लागत 4 करोड़ 4 लाख है, जिनमें सडक़ एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़े बड़े कार्य भी सम्मिलित हैं। कार्यों की अवधि 2 माह से 12 माह तक निर्धारित की गई है।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026
कलकीपुरा से गायब दो बच्चों के शव खदान में तैरते मिले, क्षेत्र में पसरा मातम
06 अक्टूबर 2026