शिवशक्ति रियलहोम के प्रमोटर संजीव सांघी, राजीव सांघी और ओम सांघी डिफॉल्टर घोषित
राजस्थान के रियल एस्टेट क्षेत्र में बिल्डरों की जवाबदेही और घर खरीदारों के अधिकारों से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला सामने आया है। राजस्थान रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (RERA) ने शिवशक्ति रियलहोम प्राइवेट लिमिटेड को डिफॉल्टर घोषित करते हुए कंपनी के निदेशकों एवं प्रमोटरों संजीव सांघी, राजीव सांघी और ओम सांघी के नाम और फोटो रेरा की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक करने के आदेश दिए हैं। ...रेरा का मूल आदेश पढ़ने के लिए यहां क्लिक करिए।
रेरा सदस्य सुधीर कुमार शर्मा द्वारा पारित इस आदेश ने बिल्डर कंपनी की कार्यप्रणाली, पूर्व आदेशों की अनुपालना और नियामकीय जवाबदेही पर गंभीर प्रश्न खड़े कर दिए हैं। कंपनी की जयपुर स्थित शिवराज रेजिडेंसी आवासीय परियोजना के उपलब्ध रेरा विवरण में भी कई चिंताजनक तथ्य सामने आए हैं। परियोजना का पंजीकरण स्टेटस ‘LAPSED’ बताया गया है, जबकि निर्माण प्रगति और अनिवार्य अनुपालनों की स्थिति भी सवालों के घेरे में है।
एक वर्ष से रेरा आदेश की पालना नहींः
राजस्थान रेरा में शिकायत संख्या 2021-4718 एवं 2021-4717, नीरू जैन बनाम शिवशक्ति रियलहोम प्राइवेट लिमिटेड, की सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता की ओर से अधिवक्ता योगेश शर्मा उपस्थित हुए, जबकि प्रतिवादी कंपनी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ।
क्या निदेशकों के खिलाफ आदेश पारित होना ही पर्याप्त है?
एक ओर रेरा ने शिवशक्ति रियलहोम को डिफॉल्टर घोषित करते हुए कंपनी के निदेशकों और प्रमोटरों की जानकारी सार्वजनिक करने के निर्देश दिए हैं, वहीं दूसरी ओर उसी कंपनी की शिवराज रेजिडेंसी परियोजना के उपलब्ध रिकॉर्ड में बड़ी संख्या में अनुपालन डिफॉल्ट दर्ज हैं। ऐसी परिस्थितियों में सार्वजनिक हित से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण सवाल उठना स्वाभाविक है।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देवास परियोजना के तृतीय और चतुर्थ चरण के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी
08 अक्टूबर 2026
पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
07 अक्टूबर 2026
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रमुख शासन सचिव
07 अक्टूबर 2026
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स्टेबल ने ली देश और जनसेवा की शपथ
05 अक्टूबर 2026
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का भरतपुर दौरा, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का किया भ्रमण
05 अक्टूबर 2026
राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में अभिषेक चौधरी जीते
05 अक्टूबर 2026