मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
राजस्थान

जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रमुख शासन सचिव

L

Lokjeewan Daily

07 अक्टूबर 2026, 12:53 PM 2 मिनट में पढ़ें

जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रमुख शासन सचिव

जयपुर। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के प्रमुख शासन सचिव हेमंत कुमार गेरा ने मंगलवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर विभागीय प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों का त्वरित, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

प्रमुख शासन सचिव ने निस्तारण समय को कम करने के लिए जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक प्रकरण की समीक्षा कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। कुल 17 शिकायतकर्ताओं से ई— जनसुनवाई की गई जिनमें से 8 परिवादियों को विभाग द्वारा आंशिक रूप से राहत प्रदान कर शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।
गेरा ने बाड़मेर के प्रताप सिंह की पेयजल सप्लाई नहीं होने, भीलवाड़ा के राजेंद्र के दोषपूर्ण जल बिल, सवाई माधोपुर के रुपेश के यहां प्रदूषित पानी, दौसा के विजय सिंह की हेडपंप मरम्मत, सीकर के कमलेश कुमावत द्वारा दो बिल अलग-अलग खाता संख्या से प्राप्त होने की शिकायतों को सुना और उसके निस्तारण के लिए अधिकारियों को तुरंत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के समाधान में गुणवत्ता और गति दोनों का संतुलन बनाए रखना आवश्यक है। साथ ही लंबित मामलों को शीघ्र निपटाने और शिकायतों की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार आमजन की शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सभी विभागों के सचिव निर्धारित तिथियों पर राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) कंट्रोल रूम में उपस्थित होकर परिवादियों से सीधे संवाद कर रहे हैं। इस पहल के माध्यम से नागरिक घर बैठे अपनी शिकायत दर्ज कर शीघ्र समाधान प्राप्त कर रहे हैं। इस अवसर पर विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजस्थान की खबरें

और देखें