डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
भीलवाड़ा लोकजीवन। डाक विभाग, भीलवाड़ा मंडल की ओर से गुरुवार को डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भीलवाड़ा जिले के निर्यातकों एवं व्यापारिक प्रतिष्ठानों को इंडिया पोस्ट के माध्यम से उपलब्ध निर्यात सेवाओं, ऑनलाइन सुविधाओं तथा अंतरराष्ट्रीय डाक सेवाओं से अवगत कराना रहा। कार्यक्रम में राजस्थान दक्षिणी क्षेत्र (अजमेर) के पोस्टमास्टर जनरल बी. एल. सोनल (आईपॉस) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वहीं संगम इंडिया के सीएचआरओ अरविंद मिश्रा, जिला उद्योग केंद्र (डीआईसी) भीलवाड़ा के महाप्रबंधक राहुल सिंह तथा सीए कमलेश शारदा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजन में भीलवाड़ा जिले से बड़ी संख्या में निर्यातकों एवं बल्क कस्टमर्स ने भाग लिया। जयपुर से पधारे बीपीसी प्रभारी कोमल ने प्रतिभागियों को डाकघर निर्यात केंद्र के माध्यम से उपलब्ध सुविधाओं एवं निर्यात प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत प्रेजेंटेशन दिया। उन्होंने डीएनके कस्टमर पोर्टल, ऑनलाइन डॉक्यूमेंटेशन, कस्टम क्लीयरेंस, एड्रेस लेबल जनरेशन तथा इंडिया पोस्ट के जरिए विभिन्न देशों में उत्पाद भेजने की पूरी कार्यप्रणाली समझाई। पोस्टमास्टर जनरल बी. एल. सोनल ने अपने संबोधन में उद्यमियों व निर्यातकों से डाक विभाग की आधुनिक सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि डाकघर निर्यात केंद्र के माध्यम से स्थानीय उत्पाद आसानी से वैश्विक बाजार तक पहुंच सकते हैं। इस दौरान उपस्थित उद्यमियों ने डाक विभाग की सेवाओं में गहरी रुचि दिखाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापार विस्तार की संभावनाओं पर चर्चा की। अंत में डाकघर अधीक्षक (भीलवाड़ा मंडल) सुनील कुमार मीणा ने पोस्टमास्टर जनरल, अतिथियों, निर्यातकों व विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों का आभार जताया। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के आयोजन भीलवाड़ा के वस्त्र व अन्य उद्योगों को इंडिया पोस्ट की अंतरराष्ट्रीय सेवाओं से जोडक़र नई गति देंगे।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026
कलकीपुरा से गायब दो बच्चों के शव खदान में तैरते मिले, क्षेत्र में पसरा मातम
06 अक्टूबर 2026