36 भाषाओं में गाए 50 हजार से ज्यादा गाने, ऐसे स्वर कोकिला बनीं लता मंगेशकर
आज ही के दिन यानी की 28 सितंबर को स्वर कोकिला लता मंगेशकर का जन्म हुआ था। भले ही लता मंगेशकर हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी सुरीली आवाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। लता मंगेशकर की आवाज ही उनकी पहचान थी और वह हमेशा बनी रहेगी। उन्होंने बेहद छोटी उम्र से काम करना शुरूकर दिया था।
लता मंगेशकर के कंधों पर कम उम्र से ही परिवार की जिम्मेदारी आ गई थी। जब लता 13 साल की थीं, तो उनके पिता का निधन हो गया, ऐसे में 14 साल की उम्र से लता मंगेशकर ने फिल्मों में हीरो या हीरोइन की बहन का रोल करना शुरूकर दिया। इसके अलावा उन्होंने संगीत की शिक्षा भी जारी रखी। सिंगिंग करियर की बात करें, तो उन्होंने 13 साल की उम्र में फिल्म 'पहिली मंगलागौर' से अपना सफर शुरू किया था, जिसके लिए लता मंगेशकर को 25 रुपए मिले थे।
इसके बाद साल 1942 में उन्होंने मराठी फिल्म 'किता हसाल' के लिए गाना गया था। लेकिन उनको पहचान फिल्म 'महल' के गाने 'आएगा आने वाला' से मिली थी। उन्होंने दुनियाभर की करीब 36 भाषाओं में 50 हजार से ज्यादा गाने गाए थे।
साल 1974 में लंदन के फेमस रॉयल अल्बर्ट हॉल में लता मंगेशकर को पहली भारतीय गायिका के रूप में गाने का मौका मिला था। साल 1974 में दुनिया में सबसे ज्यादा गीत गाने का 'गिनीज बुक रिकॉर्ड' लता मंगेशकर के नाम पर दर्ज किया गया था।
1974 में लंदन के सुप्रसिद्ध रॉयल अल्बर्ट हॉल में लता मंगेशकर को पहली भारतीय गायिका के रूप में गाने का अवसर प्राप्त हुआ। सन 1974 में दुनिया में सबसे अधिक गीत गाने का 'गिनीज बुक रिकॉर्ड' उनके नाम पर दर्ज किया गया था।
और भी मनोरंजन की खबरें
और देखें
एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित जल्द ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ के एक एपिसोड में नजर आएंगी
08 अक्टूबर 2026
बॉलीवुड एक्टर जैकी भगनानी पत्नी रकुल संग जयपुर पहुंचे
08 अक्टूबर 2026
कियारा-सिद्धार्थ दूसरी बार पेरेंट्स बनेंगे
07 अक्टूबर 2026
सलमान खान की मातृभूमि को सरकार से NOC:CBFC की मंजूरी बाकी
03 अक्टूबर 2026
बिग बॉस-20' में इमोशनल हुईं माही विज, बोलीं-मैरी कॉम से कोई दुश्मनी नहीं
02 अक्टूबर 2026
*इंडिया के टॉप 1%: "शादी मेरी ज़िंदगी का सबसे बेहतरीन फैसला था": शादी या सिंगल रहने की चर्चा पर अनिल कपूर ने कही दिल की बात*
01 अक्टूबर 2026