जयपुर विकास प्राधिकरण सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर 50 से ज्यादा मकान-दुकानों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया
जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने सोमवार को न्यू सांगानेर रोड पर 50 से ज्यादा मकान-दुकानों के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चलाया। गुर्जर की थड़ी चौराहे से सोडाला तिराहे तक करीब 3 KM एरिया में कुल 260 अवैध निर्माण हटाए जाने हैं।
यह सड़क 100 फीट चौड़ी है, लेकिन काफी जगह अवैध निर्माण के कारण इसकी चौड़ाई 40 से 60 फीट तक ही रह गई है। आज गुर्जर की थड़ी चौराहे से लजीज रेस्टोरेंट तक 1 KM में सड़क सीमा में आ रहे रैम्प, रेलिंग, फुटपाथ, टिनशेड, सीढ़ियां और बाउंड्री वॉल को तोड़ा गया। इस दौरान जब एक दुकान की टिनशेड पर बुलडोजर चलाया गया तो व्यापारी बार-बार कहने के बावजूद अंदर ही खड़ा रहा।
दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट के आदेश के बाद इस पूरी सड़क को 100 फीट करने की तैयारी की जा रही है। जेडीए 6 अक्टूबर को कोर्ट में कार्रवाई की पालना रिपोर्ट पेश करेगा।
जेडीए की कार्रवाई के दौरान पुलिस का जाब्ता मौके पर तैनात रहा। गुर्जर की थड़ी से न्यू सांगानेर रोड पर संजीवनी हॉस्पिटल की तरफ रास्ता बंद किया गया। ट्रैफिक भी डायवर्ट किया है। जो अवैध निर्माण हटाए गए, उन्हें जेडीए की ओर से पहले ही नोटिस दिया चुका था।
इस बीच व्यापारी भी अपने स्तर पर ही अवैध निर्माण हटाते और दुकानें खाली करते नजर आए। व्यापारियों का कहना है कि त्योहार के समय इस तरह की कार्रवाई से उनके कारोबार पर असर पड़ेगा। उनकी रोजी-रोटी पर संकट खड़ा हो सकता है।
और भी जयपुर की खबरें
और देखें
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर आज जयपुर में इंडिया गठबंधन का प्रदर्शन
08 अक्टूबर 2026
जयपुर के मालवीय नगर में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का शुभारंभ
07 अक्टूबर 2026
शेयर मार्केट में मुनाफे का लालच देकर डेढ़ लाख ठगे
07 अक्टूबर 2026
जयपुर में CNG और PNG महंगी:आज रात 12 बजे से दरें लागू होंगी
07 अक्टूबर 2026
जयपुर में मनचले युवक ने युवती से जबरन बात कर दोस्ती करने का दबाव बनाया
05 अक्टूबर 2026
जयपुर में हैरिटेज डोर सीजन-3 ‘द रॉयल प्रिव्यू’ का फर्स्ट लुक लॉन्च किया
05 अक्टूबर 2026