मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आईएमए हॉल में जिलास्तरीय कार्यक्रम कल, पोस्टर का विमोचन

L

Lokjeewan Daily

24 सितम्बर 2026, 02:09 PM 2 मिनट में पढ़ें

विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर आईएमए हॉल में जिलास्तरीय कार्यक्रम कल, पोस्टर का विमोचन

भीलवाड़ा लोकजीवन। स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा चिकित्सा व्यवस्था में फार्मासिस्टों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित करने के उद्देश्य से राजस्थान फार्मासिस्ट कर्मचारी संघ (एकीकृत) की ओर से 25 सितम्बर को विश्व फार्मासिस्ट दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। आयोजन को लेकर संघ की ओर से विशेष पोस्टर का विमोचन किया गया और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।  मेडिकल कॉलेज और महात्मा गांधी अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में  मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉक्टर पूजा गंगराड़े और अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ ने बतौर मुख्य अतिथि पोस्टर का विमोचन किया। इस अवसर पर दोनों ने कहा कि किसी भी स्वास्थ्य प्रणाली में फार्मासिस्ट रीढ़ की हड्डी के समान होते हैं। उन्होंने फार्मासिस्टों को पूरी निष्ठा और संवेदनशीलता के साथ मरीजों की सेवा करने तथा आमजन तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का आह्वान किया। संघ के जिलाध्यक्ष पुरुषोत्तम चावला ने बताया कि विश्व फार्मासिस्ट दिवस पर मुख्य समारोह 25 सितम्बर को दोपहर 3 बजे से स्थानीय आईएमए हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों सहित शहर के कई वरिष्ठ चिकित्सक व गणमान्य नागरिक शिरकत करेंगे। समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में सीएमएचओ डॉ. संजीव शर्मा, मेडिकल कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. पूजा गंगराड़े, पीएमओ डॉ. अरुण कुमार गौड़, ड्रग कंट्रोलर मनीष कुमार,  जिला औषधि वितरण प्रभारी डॉ. अशोक खटवानी, डॉ. प्रवीण सेन, आनंद सूरा, कुणाल ओझा, पवन,  आईएमए अध्यक्ष डॉ. दुष्यंत शर्मा, डॉ. अजय सिंह, डॉ. कुलदीप सिंह नाथावत और देवकीनंदन उपस्थित रहेंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान नीरज व्यास, अंकित काबरा, नेहा, बरखा, मीनाक्षी, प्रदीप, विकास, सोनिया और कल्पना सहित बड़ी संख्या में फार्मासिस्ट और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित रहे। सभी ने विश्व फार्मासिस्ट दिवस को उत्साहपूर्वक मनाने और समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें