मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

जान पर बनी तो दुश्मनी भूले सांप और मेंढक, एक ही कोने में साथ बैठे दिखे

L

Lokjeewan Daily

25 सितम्बर 2026, 01:31 PM 2 मिनट में पढ़ें

जान पर बनी तो दुश्मनी भूले सांप और मेंढक, एक ही कोने में साथ बैठे दिखे

भीलवाड़ा लोकजीवन। कहते हैं जब जान पर बन आती है, तो बड़े से बड़ा बैर भी बेमानी हो जाता है। ऐसा ही एक हैरान कर देने वाला नजारा मांडलगढ़ तहसील के छतरी खेड़ा गांव में देखने को मिला, जहां एक घर में पानी भर जाने के बाद प्राकृतिक रूप से एक-दूसरे के जानी दुश्मन माने जाने वाले सांप और मेंढक एक ही कोने में शांति से बैठे नजर आए। बीती रात छतरी खेड़ा गांव में एक मकान के भीतर पानी घुस गया। पानी से बचने के लिए एक जहरीला सांप और मेंढक दोनों एक ही कोने में आ पहुंचे। आमतौर पर मेंढक को देखते ही शिकार करने वाला सांप इस दौरान बिल्कुल शांत बैठा रहा और मेंढक भी बिना डरे उसके पास ही टिका रहा। दोनों जीवों ने न तो एक-दूसरे पर हमला किया और न ही वहां से भागने की कोशिश की।
घटना की सूचना मिलते ही वन्यजीव संरक्षक कुलदीप सिंह राणावत मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए बड़ी सावधानी से दोनों वन्य जीवों का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उन्हें जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया। इस दुर्लभ और अनोखे दृश्य को ग्रामीणों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया और क्षेत्र में कौतूहल एवं चर्चा का विषय बना हुआ है। ेस्क्यू करने वाले कुलदीप सिंह ने कहा कि संकट के समय अपनी जान बचाना आपसी दुश्मनी से कहीं ज्यादा महत्वपूर्ण होता है। यह घटना इंसानियत को भी यह बड़ा संदेश देती है कि मुश्किल घड़ी में आपसी मतभेद भुलाकर एक-साथ खड़ा होना कितना जरूरी है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें