मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

मदद की मिसाल: डोनर नहीं मिला तो एमजीएच ब्लड बैंक पीआरओ ने किया एसडीपी दान

L

Lokjeewan Daily

30 सितम्बर 2026, 02:04 PM 1 मिनट में पढ़ें

मदद की मिसाल: डोनर नहीं मिला तो एमजीएच ब्लड बैंक पीआरओ ने किया एसडीपी दान

भीलवाड़ा लोकजीवन।  महात्मा गांधी चिकित्सालय में भर्ती थ्रोम्बोसाइटोपेनिया से पीडि़त मरीज अनीत पत्नी मुकुटबिहारी  का प्लेटलेट काउंट घटकर 15,000 रह जाने पर चिकित्सकों ने तुरंत सिंगल डोनर प्लेटलेट  चढ़ाने की सलाह दी। मरीज का ब्लड ग्रुप ओ-नेगेटिव होने और समय पर एसडीपी डोनर उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में महात्मा गांधी ब्लड सेंटर के जनसंपर्क अधिकारी  अर्पित बाहेती ने खुद आगे आकर एसडीपी दान किया। यह उनका 46वां रक्तदान था। इससे पूर्व भी वे जरूरतमंदों के लिए 45 बार रक्तदान कर चुके हैं। एसडीपी दान के दौरान चिकित्सा प्रभारी अधिकारी डॉ. दीपक गोयल, डॉ. प्रतिभा शेखावत, डॉ. जया शेखावत, प्रभारी अधिकारी दिनेश चंद शर्मा, नर्सिंग ऑफिसर नेमीचंद जैन, लैब टेक्नीशियन कमलेश मीणा व नारायण उपस्थित रहे और बाहेती का उत्साहवर्धन किया। अर्पित बाहेती ने कहा कि जरूरतमंद मरीज को समय पर रक्त या प्लेटलेट उपलब्ध कराना ही रक्तदान की सच्ची सार्थकता है। उन्होंने आमजन से नियमित रक्तदान और जरूरत पडऩे पर प्लेटलेट दान के लिए आगे आने की अपील की।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें