एमएनडीवाई के 15 वर्ष पूरे होने पर एमजीएच में रक्तदान शिविर, 71 यूनिट रक्त एकत्र
भीलवाड़ा लोकजीवन। मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना (एमएनडीवाई) के सफल 15 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में शुक्रवार को महात्मा गांधी चिकित्सालय (एमजीएच) परिसर स्थित ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। यह आयोजन फार्मासिस्ट जनसेवा एवं जनकल्याण समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ, जिसमें युवाओं और स्वास्थ्यकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शिविर का औपचारिक शुभारंभ एमजीएच के अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ ने किया। इस अवसर पर रक्तदाताओं और उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों को संबोधित करते हुए डॉ. गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री नि:शुल्क दवा योजना ने प्रदेश के आमजन को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ कराकर चिकित्सा के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इस ऐतिहासिक योजना के 15 वर्ष पूर्ण होने पर इस तरह का मानवीय सेवा कार्य आयोजित करना अत्यंत प्रशंसनीय पहल है। उन्होंने रक्तदान के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई पुण्य नहीं है, क्योंकि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद व गंभीर मरीजों को नया जीवन दे सकता है। उन्होंने सभी युवाओं से नियमित अंतराल पर स्वैच्छिक रक्तदान करने का आह्वान किया। समिति की सचिव खुशबू लोढ़ा एवं संयोजक नेहा झंवर ने बताया कि शिविर में रक्तदाताओं में खासा उत्साह देखा गया और कुल 71 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। एकत्रित रक्त थैलेसीमिया, आपातकालीन दुर्घटना पीड़ितों और गंभीर रोगियों के उपचार में सहायक सिद्ध होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में वंदना चूंडावत, नीलेश शर्मा, दीप्ति झगड़ावत, मीनाक्षी वैष्णव, बरखा सोनी, नीरज कुमार व्यास, रवि राठौड़, पुरुषोत्तम चांवला, अंकित काबरा, गोपाल खोईवाल, सुरेंद्र सिंह राठौड़, विकास कुमार, सोनिया साहू, ज्योति कुमावत, दीपक बोरीवाल, हेमंत वैष्णव, महफूज मोहम्मद शेख, जगदीश रेगर, सीमा, प्रदीप सैनी, आबिद हुसैन, नाहिद पठान तथा अभिलाष पुरोहित सहित कई सदस्यों व कार्यकर्ताओं का सक्रिय सहयोग रहा। अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं व सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026