पर्यावरण संकट से निपटने के लिए वन्य जीवों का संरक्षण जरूरी, इको पार्क में वन्य जीव सप्ताह शुरू
भीलवाड़ा लोकजीवन। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जैव विविधता को बचाने के लिए शासन-प्रशासन के साथ आमजन की सक्रिय सहभागिता बेहद जरूरी है। पारिस्थितिकी तंत्र में वन्य जीवों की घटती संख्या समूचे मानव जीवन के लिए खतरे की घंटी बन चुकी है। यह विचार नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जाट ने हमीरगढ़ स्थित इको पार्क में वन्य जीव संरक्षण सप्ताह के शुभारंभ समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि मौजूदा दौर में गहराते पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए लुप्तप्राय वन्य जीवों के संरक्षण और संवर्धन हेतु कड़े और ठोस कदम उठाने का वक्त आ गया है। समाज का हर वर्ग जब अपनी जिम्मेदारी समझेगा, तभी प्रकृति का संतुलन बहाल हो सकेगा। समारोह की अध्यक्षता करते हुए उप वन संरक्षक (डीएफओ) मारिया शाइन ने कहा कि वन्य जीव सप्ताह मनाने का मुख्य उद्देश्य जनमानस को प्रकृति और वन्य जीवों के प्रति संवेदनशील बनाना है। पर्यावरण के विभिन्न घटकों के बीच संतुलन साधना ही वन विभाग का ध्येय है। आमजन का सहयोग मिलकर ही जलवायु और पर्यावरणीय संकट का स्थायी समाधान निकाल सकता है। कार्यक्रम के आरंभ में पीपुल फॉर एनिमल अध्यक्ष सत्यनारायण व्यास ने नवनिर्वाचित पालिका अध्यक्ष प्रकाश जाट, उपाध्यक्ष जगदीश वैष्णव तथा उपस्थित पार्षदों का इको पार्क की ओर से साफा व दुपट्टा पहनाकर अभिनंदन किया। साथ ही उन्होंने लंबे समय से ठप पड़े इको पार्क के विकास कार्यों को शीघ्र गति देने की पुरजोर मांग रखी।
समारोह को सहायक वन संरक्षक सुमेश बालन, क्षेत्रीय वन अधिकारी मुरारी लाल कुमावत, पार्षद राजू लाल आचार्य, संजय प्रजापत, पूर्व पार्षद दुर्गालाल नायक, इको पार्क प्रभारी हरिशंकर बिश्नोई सहित कई वक्ताओं ने भी संबोधित किया। इस मौके पर वन्य जीव प्रेमी चित्रेश छीपा, कैलाश छीपा, छोटू लाल जडय़िा, कमलेश राव, मुकेश खारोल, भागचंद बेरवा, नवीन गंगावत, योगेंद्र सिंह, रामसुख बिश्नोई, हरीश कुमार, नारायण लाल नाथ, रानी कंवर, हनुमान सिंह, मनोहर लाल, बादल कांड, राजू जाट, सुखदेव जाट, करण खटीक, दयाराम खटीक एवं सुमित भट्ट समेत बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी मौजूद रहे। समारोह के दौरान आदर्श विद्या निकेतन ओज्याड़ा और विद्यासागर स्कूल बरड़ोद के कुल 111 विद्यार्थियों ने इको पार्क का भ्रमण किया। इको पार्क प्रभारी हरिशंकर बिश्नोई के मार्गदर्शन में बच्चों ने विभिन्न प्रजातियों के पेड़-पौधों, पक्षियों और वन्य जीवों के जीवन चक्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल कीं। छात्रों ने पार्क स्थित लव-कुश वाटिका में झूले-चकरी का भी आनंद उठाया। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं ने एक पेड़, एक परिंडा और रोज एक मु_ी अनाज पक्षियों के लिए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026