अधिवक्ता पर जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से आक्रोश
जिला अभिभाषक संस्था ने एसपी को सौंपा ज्ञापन
3 दिन में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
भीलवाड़ा लोकजीवन । शहर में अधिवक्ता पर हुए जानलेवा हमले के आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से वकीलों में खासा रोष व्याप्त है। इस संबंध में जिला अभिभाषक संस्था, भीलवाड़ा ने शनिवार को पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर आरोपी को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।
अभिभाषक संस्था के अध्यक्ष उम्मेद सिंह राठौड़ व महासचिव पंकज कुमार दाधीच के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता गोविंद माणमिया गत 1 अक्टूबर की शाम करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच अजमेर चौराहा की तरफ से आ रहे थे। इसी दौरान एक स्कूटी सवार व्यक्ति ने उन्हें रोककर लूटपाट का प्रयास किया। अधिवक्ता द्वारा बचाव करने पर आरोपी ने जेब से चाकू निकालकर जान से मारने की नीयत से उन पर हमला कर दिया।
वकीलों का कहना है कि घटना का वीडियो पुलिस को उपलब्ध कराने के बावजूद सुभाषनगर थाना पुलिस (प्रकरण संख्या 326/2026) आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इससे अधिवक्ता समुदाय में भारी आक्रोश है। संस्था ने चेतावनी दी है कि यदि आगामी 3 दिनों के भीतर अभियुक्त की गिरफ्तारी नहीं हुई तो अधिवक्ता समुदाय द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026