मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

दिव्यांगों को लगे कृत्रिम हाथ, 24 परिवारों के जीवन में लौटी उम्मीद

L

Lokjeewan Daily

05 अक्टूबर 2026, 01:03 PM 1 मिनट में पढ़ें

दिव्यांगों को लगे कृत्रिम हाथ, 24 परिवारों के जीवन में लौटी उम्मीद

भीलवाड़ा लोकजीवन। भारत विकास परिषद महाराणा प्रताप शाखा केकड़ी की ओर से आयोजित नि:शुल्क कृत्रिम अंग वितरण शिविर में 24 दिव्यांगों को नए कृत्रिम हाथ (प्रोस्थेटिक लिम्ब) लगाए गए। हादसे या बीमारी के कारण हाथ गंवा चुके इन लोगों को अब दैनिक कामकाज के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। शिविर में विशेषज्ञों की टीम ने पूर्व में लिए गए नाप के आधार पर तैयार अत्याधुनिक कृत्रिम हाथ लाभार्थियों को फिट किए। कृत्रिम हाथ लगते ही जब लाभार्थियों ने खुद पानी का गिलास पकड़ा, सामान उठाया और लिखने का प्रयास किया, तो उनके चेहरे खिल उठे। इस दौरान विशेषज्ञों ने सभी को इनके सही संचालन, रखरखाव और उपयोग का अभ्यास भी कराया। फॉलो-अप कैंप भी लगेगा। परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि लाभार्थियों की सुविधा और किसी भी प्रकार की तकनीकी असुविधा को दूर करने के लिए 30 से 45 दिनों के भीतर एक फॉलो-अप कैंप भी आयोजित किया जाएगा। इसके जरिए उनके अनुभवों का फीडबैक लेकर आगामी चरणों में इस सेवा अभियान का और विस्तार किया जाएगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें