जोधपुर क्वींस क्लब की बैठक में आगामी कार्यों की बनी रूपरेखा
भीलवाड़ा लोकजीवन। जोधपुर क्वींस क्लब की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्लब की कार्यकारिणी सदस्यों ने बढ़-चढक़र भाग लिया। बैठक के दौरान आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई। बैठक में क्लब की वरिष्ठ पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श करते हुए कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों की मदद करना और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। आगामी दिनों में क्लब द्वारा स्वास्थ्य जांच शिविर, वस्त्र वितरण, पौधरोपण अभियान और जरूरतमंद बच्चों की शिक्षा में सहयोग जैसे कई महत्वपूर्ण सेवा कार्य आयोजित किए जाएंगे। सभी सदस्यों ने एकमत होकर इन अभियानों को गति देने और सामाजिक सरोकारों में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प व्यक्त किया। बैठक में नगर परिषद पूर्व सभापति मधु जाजू, लीला राठी, वीणा मोदी, अनु मोदी और चंदू काबरा प्रमुख रूप से उपस्थित रहीं। इसके साथ ही कलावती भदादा, संतोष भदादा, प्रीति जैन, योजना तोषनीवाल, अंशु बसेर, नीलम वैष्णव तथा रूपा परसरामपुरिया ने भी अपने बहुमूल्य सुझाव साझा किए और आगामी सेवा प्रकल्पों को सफल बनाने की प्रतिबद्धता जताई।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026