समूहगान प्रतियोगिता में राजस्थान मध्य प्रांत की 21 टीमों ने दी देशभक्ति से ओत-प्रोत प्रस्तुतियां
भीलवाड़ा लोकजीवन। बालकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने तथा उन्हें अपनी समृद्ध संस्कृति व संस्कारों से जोड़े रखने के उद्देश्य से भारत विकास परिषद के संस्कार प्रकल्प के तहत प्रांतीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। भारत विकास परिषद मध्य प्रांत के निर्देशन में सुभाष शाखा भीलवाड़ा द्वारा रविवार, 4 अक्टूबर को महेश शिक्षा सदन स्कूल प्रांगण में प्रतियोगिता आयोजित हुई, जिसमें प्रांत की 21 शाखाओं की टीमों ने भाग लेकर एक से बढक़र एक देशभक्ति पूर्ण प्रस्तुतियां दीं। कड़े मुकाबले के बीच महाराणा प्रताप शाखा भीलवाड़ा की सेंट्रल एकेडमी स्कूल (बापूनगर) की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विजेता टीम अब आगामी रीजनल (क्षेत्रीय) स्तर की प्रतियोगिता में भारत विकास परिषद मध्य प्रांत का प्रतिनिधित्व करेगी। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर निगम उप महापौर राधेश्याम सोमानी, विशिष्ट अतिथि महेश सेवा समिति के सचिव राजेन्द्र कचौलिया, समूह गान प्रभारी अनुज मुखाल एवं शाखा अध्यक्ष पंकज लोहिया द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक व प्रांतीय आयोजन भावी पीढ़ी में चरित्र निर्माण और राष्ट्रभक्ति की अलख जगाने में मील का पत्थर साबित होते हैं। प्रतियोगिता का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह प्रसिद्ध उद्योगपति व समाजसेवी दिनेश बागडोदिया के मुख्य आतिथ्य तथा महेश सेवा समिति के उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल जागेटिया के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस दौरान अतिथियों ने प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते हुए विजेता टीम को शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पर्यवेक्षक कमल जैन, क्षेत्रीय महामंत्री संदीप बाल्दी, मध्य प्रांत के उपाध्यक्ष राधेश्याम अग्रवाल, महासचिव आनंद सिंह राठौर, रजनीकांत आचार्य, श्याम कुमावत, अमित सोनी, अरुण बाहेती व सुभाष मोटवानी का महत्वपूर्ण मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इसके साथ ही भीलवाड़ा शहर की सातों शाखाओं के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही। प्रतियोगिता को सफल बनाने में समूह गान प्रभारी गिरधर डागा, कार्यक्रम प्रभारी राजेश चेचानी, कोषाध्यक्ष सुरेश रावत, महिला सहभागिता प्रभारी मधु लड्ढा, सह सचिव महेंद्र माहेश्वरी, बलराज आचार्य, दिनेश शारदा, दिनेश बिरला, रामेश्वर सोमानी, सुरेश अग्रवाल, चंद्रप्रकाश कालिया, ओमप्रकाश खटोड़, मुकेश उपाध्याय, सुनीता रावत, गायत्री उपाध्याय व सीमा बिरला सहित अनेक सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम का मंच संचालन गुणमाला अग्रवाल, सुनीता नारानीवाल, करुणा लोहिया, अमन सोमानी, आशा दरगड़, महावीर सोनी एवं कैलाश चंद्र सोमानी ने संयुक्त रूप से किया। अंत में शाखा अध्यक्ष पंकज लोहिया व कोषाध्यक्ष सुरेश रावत ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का आभार जताया।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026