मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

79वेंं वार्षिक निरंकारी संत समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल

L

Lokjeewan Daily

06 अक्टूबर 2026, 02:06 PM 1 मिनट में पढ़ें

79वेंं वार्षिक निरंकारी संत समागम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु होंगे शामिल

भीलवाड़ा लोकजीवन।संत निरंकारी मिशन का 79वां वार्षिक संत समागम आगामी 23 से 26 अक्टूबर  तक समालखा स्थित संत निरंकारी आध्यात्मिक स्थल पर सतगुरु माता सुदीक्षा जी महाराज एवं निरंकारी राजपिता रमित जी के पावन सान्निध्य में आयोजित किया जाएगा। संत निरंकारी मंडल शाखा भीलवाड़ा के मुखी इंचार्ज संत ग्यारसी लाल ने बताया कि  वार्षिक संत समागम की तैयारियों में देशभर से आए संत-सेवक नि:स्वार्थ भाव से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। भीलवाड़ा से जुड़े श्रद्धालु भी अपनी क्षमता और समय के अनुसार सेवा कार्यों में सहभागिता निभा रहे हैं। समागम स्थल पर निर्माण कार्य, स्वच्छता, जल व्यवस्था, भोजन सेवा, यातायात व्यवस्था, शामियाना एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्य प्रवेश द्वार सहित विभिन्न व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के स्वागत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार की जा रही हैं।  समागम में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आवास, भोजन, जल, स्वच्छता, चिकित्सा, यातायात एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है। सेवा दलों द्वारा श्रद्धालुओं के स्वागत एवं सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें