पीथास तेजाजी मेले में भजन संध्या में झूमे श्रद्धालु, 121 साल पुरानी परंपरा का हुआ निर्वहन
भीलवाड़ा लोकजीवन मांडल तहसील के पीथास ग्राम में तेजाजी मेला चौक में आयोजित दो दिवसीय वीर तेजाजी का मेला सम्पन्न हुआ। मेले में तेजाजी के स्थल को आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। रात के समय पूरा तेजाजी चौक रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाता नजर आया। पीथास में वीर तेजाजी मेले की परंपरा पिछले 121 वर्षों से चली आ रही है। तेजा दशमी के अवसर पर तेजाजी महाराज की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर सुख-समृद्धि की कामना की। मेले में खिलौने, घरेलू सामान, श्रृंगार सामग्री सहित विभिन्न प्रकार की सजी दुकानें मेले में विशेष रौनक रही। महिलाओं एवं बच्चों की भी बड़ी संख्या में भीड़ देखने को मिली। मेले के तहत रविवार रात्रि तेजाजी महाराज की ध्वज यात्रा निकाली गई। ध्वज यात्रा में अलगोजा एंड पार्टी ने भजनों की शानदार प्रस्तुतियां देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। वहीं सोमवार रात्रि ‘एक शाम वीर तेजाजी के नाम’ विशाल भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें अंबालाल सालवी एंड पार्टी ने प्रसिद्ध बगड़ावत की शानदार प्रस्तुति दी। भजन संध्या के दौरान श्रद्धालु भक्ति में सराबोर होकर जमकर झूमे और नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान मनोरंजन के लिए जादूगर ने हैरतअंगेज जादुई करतब दिखाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं एक कलाकार ने तलवार की पत्ती को मुंह में निगलने का रोमांचक करतब दिखाया, जिसे देखकर दर्शक रोमांचित हो उठे। माताजी और तेजाजी महाराज की झाकियां आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। मेले में पीथास सहित आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं दर्शक पहुंचे।
और भी भीलवाड़ा की खबरें
और देखें
एनएच-148डी पर हादसा : मां-बेटे सहित तीन को टैंकर ने मारी टक्कर, हालत गंभीर
09 अक्टूबर 2026
राज्य स्तरीय कोरोना वॉरियर किक्रेट प्रतियोगिता : भीलवाड़ा ने मेजबान नागौर व बांसवाड़ा को हराया
09 अक्टूबर 2026
डाकघर निर्यात केंद्र एक्सपोर्टर मीट 2026 : निर्यातकों को इंडिया पोस्ट की सुविधाएं बताई
09 अक्टूबर 2026
डिप्टी सीएम से न्याय मांगने गए तो धक्के मार भगाया, मासूमों का नहीं हो पाया पोस्टमार्टम
07 अक्टूबर 2026
विधायक कोठारी की अनुशंषा पर शहर में 4.04 करोड़ के विकास कार्यों की निविदाएं जारी
07 अक्टूबर 2026
महापौर के स्वागत के दौरान निर्दलीय पार्षद से कथित धक्का-मुक्की, गाली-गलौच का आरोप
07 अक्टूबर 2026