मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
भीलवाड़ा

दो मासूम बच्चों के लापता होने का मामला, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

L

Lokjeewan Daily

06 अक्टूबर 2026, 02:09 PM 2 मिनट में पढ़ें

दो मासूम बच्चों के लापता होने का मामला, तीन दिन बाद भी पुलिस के हाथ खाली

भीलवाड़ा लोकजीवन। तीन दिन पहले घर से निकले दो मासूम बच्चों की आहट सुनने को एक मां की आंखें पथरा गई हैं। भीलवाड़ा जिले में अचानक गायब हुए दो बच्चों के मामले में पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। तीन दिन का समय बीत जाने के बावजूद खाकी के हाथ अब भी खाली हैं, वहीं परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मामला 4 अक्टूबर की सुबह करीब 11 बजे का है, जब दिव्यांशु सोनी उर्फ डुग्गू और रजत जाट उर्फ भुंगड़ा रोज की तरह घर से बाहर निकले थे। परिजनों को लगा कि बच्चे थोड़ी देर में खेल-कूदकर वापस आ जाएंगे। लेकिन समय बीतने के साथ ही जब दोनों का कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। नाते-रिश्तेदारों और संभावित ठिकानों पर तलाश के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। वर्तमान में पुलिस की ओर से आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि बच्चों की गतिविधियों और दिशा का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का दावा है कि वे हर संभावित जगह पर दबिश दे रहे हैं, लेकिन तीन दिन बाद भी कोई पुख्ता सुराग नहीं मिलना कानून व्यवस्था की गति पर सवाल खड़े कर रहा है। घर के आंगन में पसरा सन्नाटा और हर फोन की घंटी पर परिजनों की बढ़ती धडक़नें उनकी बेबसी को बयां कर रही हैं। पीड़ित परिवार ने आमजन से भावुक अपील की है कि बच्चों के संबंध में कोई भी जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस या परिजनों को सूचित करें। मासूम बच्चों की सुरक्षा किसी भी समाज की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। अब समय आ गया है कि पुलिस अपने पारंपरिक रवैये से बाहर निकलकर त्वरित और सख्त कार्रवाई करे ताकि दोनों मासूम सकुशल अपने घर लौट सकें और बिलखती मां की आंखों को सुकून मिल सके।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी भीलवाड़ा की खबरें

और देखें