मुख्य सामग्री पर जाएं

मंगलवार, 13 अक्टूबर 2026

लोकजीवन दैनिक
ई-पेपर
ब्रेकिंग
  • लोकतंत्र बचाने के लिए 'करो या मरो' की लड़ाई, ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा: कांग्रेस
  • दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 75 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्हें गोवा स्थित घर में कार्डियक अरेस्ट हुआ था।
राजसमन्द

आचार संहिता उल्लंघन का आरोप : कुमावत समाज के प्रदर्शन पर 19 के खिलाफ मामला दर्ज

L

Lokjeewan Daily

26 सितम्बर 2026, 01:26 PM 3 मिनट में पढ़ें

आचार संहिता उल्लंघन का आरोप : कुमावत समाज के प्रदर्शन पर 19 के खिलाफ मामला दर्ज

 राजसमंद। नगर परिषद चुनाव के बाद सभापति पद पर कुमावत समाज के व्यक्ति को बनाने की मांग को लेकर एसपी कार्यालय के बाहर किए गए धरना-प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने आठ दिन बाद कार्रवाई की है। राजनगर थाना पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामला दर्ज होने के बाद सोशल मीडिया पर कुमावत समाज के लोगों की ओर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। राजनगर पुलिस के अनुसार, 19 सितंबर शनिवार को नगर परिषद चुनाव के बाद कुमावत समाज के करीब 2 से 3 हजार लोग रावली पटिया स्थित समाज के नोहरे में एकत्रित हुए थे। यहां आयोजित सभा में कुमावत समाज के व्यक्ति को नगर परिषद सभापति बनाए जाने की मांग उठाई गई। सभा के बाद समाज के लोग पैदल मार्च करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे। एसपी कार्यालय के बाहर समाज के अध्यक्ष सुंदरलाल सहित अन्य लोगों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेंद्र पारीख से मुलाकात की। इस दौरान भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतने वाले कुमावत समाज के नौ पार्षदों को बाड़ेबंदी से मुक्त करवाने की मांग को लेकर परिवाद भी सौंपा गया। पुलिस की ओर से परिवाद पर कार्रवाई का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करने की बात कही गई, लेकिन समाज के लोगों ने प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान प्रशासन, पुलिस और स्थानीय विधायक दीप्ति माहेश्वरी के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। प्रदर्शन रात करीब 10 बजे तक जारी रहा। प्रदर्शन के दौरान एसपी कार्यालय के बाहर ही समाज के लोगों ने पंगत लगाकर भोजन भी किया।
बिना पूर्व सूचना प्रदर्शन को पुलिस ने माना आचार संहिता का उल्लंघन
मामला दर्ज होने के बाद राजसमंद पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने बताया कि नगर परिषद चुनाव के दौरान शहर में आदर्श आचार संहिता लागू थी। ऐसे में बिना पूर्व सूचना के बड़ी संख्या में लोगों का एसपी कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन करना आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। 19 सितंबर को एएसआई भंवरलाल की ओर से राजनगर थाने में रपट दर्ज की गई थी। इसी के आधार पर शुक्रवार को राजनगर थाने में 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
इन 19 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
पुलिस के अनुसार मामले में कमलेश प्रजापत (हाउसिंग बोर्ड), तिलकेश कुमावत (बड़ारड़ा), पूर्व सरपंच गणेश कुमावत (बड़ारड़ा), सोनू कुमावत (एमडी), बाबूलाल कुमावत (भाणा), भूरालाल कुमावत (भाणा), रोहित कुमावत, उदयलाल (धोइंदा), हरि कुमावत (धोइंदा), पूर्व पार्षद प्रकाश कुमावत (धोइंदा), बंशीलाल कुमावत (धोइंदा), कमलेश कुमावत (धोइंदा), उदयलाल कुमावत (धोइंदा), भरत कुमावत (कुमारीया खेड़ा), सुरेश कुमावत (एमडी), जगदीश कुमावत (कांकरोली), मोहन कुमावत (एमडी), बंशीलाल कुमावत (बड़ारड़ा) और सुरेश कुमावत (धोइंदा) के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

यह खबर अपने दोस्तों के साथ साझा करें

और भी राजसमन्द की खबरें

और देखें