राजसमंद में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 25 लाख की रिश्वत लेते दो दलाल सहित अधिकारी गिरफ्तार
राजसमंद लोकजीवन। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने राजसमंद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते दो दलालों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह रिश्वत केंद्रीय माल एवं सेवाकर आयुक्तालय, उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम के लिए ली जा रही थी। ्रष्टक्च ने अधीक्षक को भी डिटेन किया है। एसीबी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिम्मत सिंह चारण ने बताया कि परिवादी ने शिकायत दी थी कि उसकी दो रजिस्टर्ड फर्मों से जुड़े मामलों में राहत दिलाने के लिए अधीक्षक सांवल राम द्वारा दलाल अनिल पारीक के माध्यम से 60 लाख रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। इसमें पहली किश्त के रूप में 25 लाख रुपये देने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। शिकायत के बाद ्रष्टक्च राजसमंद ने रिश्वत मांग का सत्यापन कराया। सत्यापन में अधीक्षक के लिए दलाल अनिल पारीक के माध्यम से 25 लाख रुपये की पहली लेते रंगे हाथों की रफ्तार किया। कार्रवाई के दौरान अनिल पारीक ने दूसरे दलाल सुशील पारीक के माध्यम से 25 लाख रुपये की रिश्वत राशि प्राप्त की, जिसके बाद दोनों दलालों को ्रष्टक्च टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
वहीं, कार्रवाई के दौरान केंद्रीय माल एवं सेवाकर आयुक्तालय, उदयपुर के अधीक्षक सांवल राम को भी डिटेन किया गया। ्रष्टक्च की टीम द्वारा उनके उदयपुर स्थित आवास की तलाशी ली जा रही है। एसीबी अधिकारियों के अनुसार, गिरफ्तार दोनों दलालों से पूछताछ की जा रही है और मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे अनुसंधान किया जाएगा।
और भी राजसमन्द की खबरें
और देखें
15 साल से निर्मल ग्राम पंचायत, फिर भी पीने के पानी को तरस रहे ग्रामीण
09 अक्टूबर 2026
राजसमंद में अस्पतालों की कैंटीन एवं होटल का निरीक्षण, एक्सपायरी खाद्य सामग्री करवाई नष्ट
30 सितम्बर 2026
दीपावली पर ग्रीन आतिशबाजी के अस्थायी अनुज्ञापत्र के लिए 16 तक कर सकेंगे आवेदन
30 सितम्बर 2026
आचार संहिता उल्लंघन का आरोप : कुमावत समाज के प्रदर्शन पर 19 के खिलाफ मामला दर्ज
26 सितम्बर 2026