प्रदेश की 65 हजार महिला वार्ड-पंच, 7200 महिला सरपंच बनेंगी
प्रदेश की 14403 ग्राम पंचायतों में सरपंच और वार्ड पंच के पदों पर आरक्षण तय करने के लिए गुरुवार को लॉटरी निकाली जाएगी। सरपंचों के 14403 और वार्ड पंचों के 1,30,584 पदों के लिए लॉटरी से आरक्षण तय होगा। उपखंड स्तर पर लॉटरी निकलेगी।
सरपंच के 14403 पदों में से एसटी के 3058, एससी के 2493 और ओबीसी के लिए 1961 सरपंचों के पद आरक्षित होंगे। प्रदेश में वार्ड पंचों के 1.30 लाख पदों में से 21 हजार 962 वार्ड एएसी के लिए, 19117 एसटी के लिए और 15 हजार वार्ड ओबीसी के लिए आरक्षित होंगे।
पंच और सरपंच के चुनाव में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण मिलेगा। हर कैटेगरी में 50 फीसदी पदों को महिलाओं के लिए आरक्षित कर आरक्षण लॉटरी से तय किया जाएगा। अनारक्षित कैटेगरी में भी आधे पद महिलाओं के लिए होंगे।
चार जिलों में सरपंच, वार्ड पंच के सभी पद एसटी के लिए रिजर्व होंगे। बांसवाड़ा, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, सलूंबर में सरपंच, वार्ड पंच के सभी पद एसटी के लिए रिजर्व हैं। इन जिलों में एससी और ओबीसी के लिए कोई पद रिजर्व नहीं है। ट्राइबल सब-प्लान (TSP) क्षेत्र में होने के कारण ऐसा किया गया है।
इन चारों जिलों में प्रधान, जिला परिषद मेंबर, पंचायत समिति मेंबर के भी सब पद एसटी के लिए रिजर्व हैं। यहां अनारक्षित पद नहीं है। बांसवाड़ा में सरपंच के 327, डूंगरपुर में 442, सलूंबर में 207, प्रतापगढ़ में 277 पद हैं, ये सभी केवल एसटी के लिए रिजर्व हैं।
और भी राजस्थान की खबरें
और देखें
शिवशक्ति रियलहोम के प्रमोटर संजीव सांघी, राजीव सांघी और ओम सांघी डिफॉल्टर घोषित
08 अक्टूबर 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में देवास परियोजना के तृतीय और चतुर्थ चरण के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी
08 अक्टूबर 2026
पंचायती राज चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित
07 अक्टूबर 2026
जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को दें सर्वोच्च प्राथमिकता : प्रमुख शासन सचिव
07 अक्टूबर 2026
राजस्थान पुलिस अकादमी में दीक्षांत परेड समारोह : 438 महिला कॉन्स्टेबल ने ली देश और जनसेवा की शपथ
05 अक्टूबर 2026
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास का भरतपुर दौरा, केवलादेव राष्ट्रीय उद्यान का किया भ्रमण
05 अक्टूबर 2026